Bihar

पति के सामने पत्नी ने भतीजे से रचाई शादी, प्रेमी के लिए बेटी को भी छोड़ा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के जमुई जिले से एक हैरान कर देने वाला प्रेम प्रसंग सामने आया है. यह मामला इंसानी रिश्तों की जटिलताओं और सामाजिक मूल्यों के टकराव को उजागर करता है. टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव की यह घटना, जहां शादी के आठ साल बाद एक महिला ने अपने पति और बेटी को छोड़ प्रेमी संग विवाह कर लिया, समाज के सामने कई सवाल खड़े कर रही है.

शादी, बेटी और फिर बदली राह

आठ साल पहले विशाल दुबे की शादी आयुषी से हुई थी. दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है. शादी के कुछ साल तक सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन दो साल पहले आयुषी की जिंदगी में गांव के ही युवक सचिन की एंट्री हुई. रिश्ते में वह विशाल का दूर का भतीजा था. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और अब हालात यहां तक आ पहुंचे कि आयुषी ने अपने वैवाहिक जीवन को ठुकरा दिया.

पुलिस में शिकायत और फिर कोर्ट में आत्मसमर्पण

जब आयुषी बार-बार सचिन के साथ रहने की जिद करने लगी, तब विशाल ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई. दोनों को बुलाकर समझौता कराया गया. ऐसा लगा कि सब कुछ ठीक हो गया है, लेकिन कुछ ही समय में स्थिति फिर से बिगड़ गई. सचिन और विशाल के बीच विवाद बढ़ता गया. आखिरकार छह दिन पहले आयुषी घर छोड़कर सचिन के साथ फरार हो गई. विशाल ने टाउन थाना में हथियार के बल पर पत्नी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें सचिन को मुख्य आरोपी बताया गया.

दोनों ने मंदिर में की शादी

पुलिस दबाव के बाद आयुषी और सचिन ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. कोर्ट में दिए गए बयान में आयुषी ने सचिन के साथ रहने की इच्छा जाहिर की. बेटी को वह अपने साथ नहीं ले गई, जो अब पिता के पास है. कोर्ट में बयान के बाद दोनों ने गांव के शिव मंदिर में शादी कर ली.

पुलिस अधिकारी का बयान

थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में आवेदन मिला था, लेकिन बाद में दोनों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया और अपनी मर्जी से रहने का निर्णय लिया.

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

4 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

15 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

15 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago