Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल में बेहतर कार्य के लिये 11 TTE को DRM करेंगे सम्मानित, अकेले 100 से अधिक बेटिकट यात्री पकड़े 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रलाल सिंह व प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक हाजीपुर इंदु रानी दुबे के आदेश पर इन दिनों रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरीय अधिकारियों के आदेश के आलोक में डीआरएम विनय श्रीवास्तव व सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति के निर्देश पर 215 टीटीई व आरपीएफ कर्मियों की टीम गठित की गयी है।

गठित टीम ने मंगलवार को रेल मंडल के समस्तीपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, सहरसा, बनमनखी, जयनगर, रक्सौल, दरभंगा, पूर्णिया कोर्ट, सहरसा, सरायगढ़ एवं सुपौल स्टेशनों पर अभियान चला कर टिकट चेकिंग की। टिकट चेकिंग की सूचना फैलते ही बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया।

इस अभियान में एक दिन में कुल 6579 बेटिकट यात्रियों से करीब 53.09 लाख बतौर जुर्माना वसूले गये। वहीं इस अभियान में 11 टीटीई को चिह्नित किया गया, जिन्होंने अकेले 100 से अधिक बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा है। इस बाबत सीनियर डीसीएम ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि इस अभियान से रेलमंडल के राजस्व वसूली में वृद्धि हुई है।

वहीं इस अभियान में चिन्हित 11 टीटीई को उनके बेहतर कार्य के लिये डीआरएम ने सम्मानित करने का निर्णय लिया है। सम्मानित होने वाले टीटीई में रेल मंडल के जयंत कुमार, सतवीर, विवेक पोद्दार, टुनटुन रॉय टाइगर, अब्दुल हन्नान अंसारी, मो. दाऊद, दीपक कुमार, मो. सरफराज़ अहमद, प्रमोद कुमार, अविनाश कुमार, दिवाकांत भास्कर शामिल हैं। सीनियर डीसीएम ने कहा कि समस्तीपुर रेल मंडल यात्रियों को बेहतर एवं सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिये लगातार प्रयासरत है। उन्होंने यात्रियों से उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

4 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

5 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

6 घंटे ago