समस्तीपुर/चकमेहसी :- चकमेहसी थाने की पुलिस ने अंतरजिला चोर गिरोह के चार सदस्य को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल किया है। गिरफ्तार चोर समस्तीपुर जिले के उजियारपुर, बैनी, मथुरापुर , चकमेहसी, कल्याणपुर थाने में भी चोरी की घटना को अंजाम देते थे। जिसमे चकमेहसी थाना क्षेत्र में तीन चोरी के कांडो का खुलासा पुलिस ने किया है।
शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए चकमेहसी थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया की गिरफ्तार गिरोह के सदस्य चकमेहसी थाना क्षेत्र के चकमेहसी भुसकौल में गिरोह के एक सदस्य के घर रहते थे। जहां से गिरोह के सदस्य दिन में गांव-गांव घूमकर कबाड़ी व नाक, कान में छेद करने का काम करता था।
इसी क्रम में बंद घरों की रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देता था और फिर सामान बेचकर आपस में बंटवारा कर अपने घर चले जाते थे। चोर गिरोह के सभी सदस्य आपस में रिश्तेदार बताएं गए है। गिरफ्तार चोर गिरोह के पास से पुलिस ने साड़ी, बेड सीट, फुल का बर्तन, चांदी का कुछ सामान भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरोह ने पूछताछ में चकमेहसी थाना क्षेत्र के नीमा चकहैदर में बीते दिनों दो घरों में चोरी, नामापुर दरियापार में एक अधिवक्ता के घर चोरी, चकमेहसी के उतरासाढ़ी में फरवरी माह में हुए चोरी सहित जिले के कल्याणपुर, बैनी आदि थाना क्षेत्र में चोरी करने की बात कबूल की है।
गिरफ्तार चोर गिरोह में समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी वार्ड 8 का स्व. हरिकिशुन साह का पुत्र धर्मेंद्र साह उर्फ धर्मा, चकमेहसी थाना क्षेत्र के चकमेहसी पंचायत के वार्ड 1 भुसकौल निवासी अनिल साह का पुत्र शंभू साह, मोतिहारी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधुबनी घाट वार्ड 12 निवासी अमेरिका साह का पुत्र अशोक साह व बजरंग साह का पुत्र सोनू साह शामिल है। वही गिरोह का शातिर उजियारपुर का धर्मेंद्र साह उर्फ धर्मा बताया गया है। पुलिस ने बताया की इनपुट के आधार पर गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने दबोचा। जिससे पूछताछ के बाद पुलिस ने बारी बारी से गिरोह के अन्य सदस्य को उसके घर से दबोचने में सफलता हासिल की।
चोर गिरोह के सफल उद्भेदन को लेकर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में गठित टीम में अपर थाना अध्यक्ष शेखर सुमन, एसआई रामनाथ राय, एएसआई राजेंद्र प्रसाद यादव, एएसआई नौशाद अंसारी, एएसआई संजीव कुमार सिंह, चालक शंकर यादव आदि पुलिस पदाधिकारियों ने छापेमारी में सहयोग किया था।
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के सामने समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर बने…
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती…
बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…
आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के एक युवक की बेगूसराय स्थित अपने ससुराल में हत्या करने वाली…