Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन परिसर में तंबाकू मुक्ति का दिलाया गया संकल्प

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने शनिवार को समस्तीपुर रेल परिसर में तंबाकू मुक्ति प्रदर्शनी लगायी। इसका उद्घाटन सीनियर डीओएम विजय प्रकाश ने दीप जलाकर किया। मौके पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन कृष्ण भाई ने किया। वहीं सविता बहन ने लोगों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया जबकि ओम प्रकाश भाई ने तंबाकू मुक्ति का संकल्प दिलवाया एवं प्रदर्शनी का अवलोकन कराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके तरुण ने कहा कि हर वर्ष पूरे विश्व में लगभग 80 लाख लोगों की मृत्यु का कारण तंबाकू का किसी न किसी रूप में सेवन करना है। इसमें से साढ़े 13 लाख लोगों की संख्या सिर्फ भारत से ही है। हर 6 सेकंड में एक मृत्यु का कारण तंबाकू का किसी भी रूप में सेवन करना है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय इस क्षेत्र में विगत चालीस वर्षों से देश भर में कार्य कर रहा है। पूसा अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा के कार्यालय कक्ष में शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन किया गया।

पीएचसी प्रभारी डॉ.राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में आशा कार्यकर्ताओं व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को तंबाकू सेवन से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान डॉ.नंदनी चौधरी ने कहा कि तंबाकू का सेवन रोग को आमंत्रण है। इसको छोड़ने से हृदय की धड़कन और रक्तचाप सामान्य होगी। रक्त में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ेगा। रक्त संचार व हृदय के बेहतर कार्य करने से कई रोगो से मुक्ति मिल सकती है। वहीं खांसी, थकान व श्वास टूटने की शिकायत कम होने के साथ ही हृदयाघात समेत मुंह,गला, भोजन नली, पेशाब की थैली में कैंसर का जोखिम कम होता है। वक्ताओं ने इसको लेकर जागरूकता बढ़ाने की अपील की। मौके पर बीएचएम मो.फजले रब, बीसीएम मो.समीम असगर समेत अन्य मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

26 मिनट ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

57 मिनट ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

10 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

11 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

14 घंटे ago