Samastipur

समस्तीपुर नगर थाने से फरार कुख्यात का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं, ड्यूटी में तैनात दोनों सिपाहियों पर निलंबन की कार्रवाई तय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस हिरासत से शुक्रवार की दोपहर बैंक आफ महाराष्ट्र लूटकांड का कुख्यात आरोपी चंदू पासवान के भाग जाने के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। उसकी बरामदगी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा में तैनात दोनों सिपाहियों पर गाज गिरना लगभग तय है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों को निलंबित किया जा सकता है। उसकी भूमिका को लेकर भी जांच चल रही है। फरार कुख्यात बदमाश वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर का रहने वाला चंदू पासवान है जो 7 मई को समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र से हुए 10 करोड़ रुपये के आभूषण व 15 लाख 2 हजार 791 रूपये नगद लूट माता में मुख्य आरोपियों की सूची में शामिल था। गुरुवार को एसटीएफ के सहयोग से समस्तीपुर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की थी।

चंदू पासवान की गिरफ्तारी के बाद उसे नगर थाना के आवासीय परिसर में एक कमरे में दोनों हांथों में हथकड़ी लगाकर बंद रखा गया था और उससे पूछताछ की जा रही थी। लेकिन इस बीच शुक्रवार को दिन-दहाड़े करीब दो बजे के आसपास वह आवासीय परिसर से पेशाब करने के बहाने तैनात जवान को चकमा देकर हथकड़ी समेत थाने के उत्तर तरफ की छोटी गेट से हथकड़ी समेत फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फरार अपराधी की तलाश में पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। हालांकि हिरासत में रहने के दौरान चंदू पासवान से जब पूछताछ की गई थी तो उसकी निशानदेही पर स्वर्ण व्यवसायी, महिला व अन्य संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पकड़ाए स्वर्ण व्यवसायी के पास से लूट के कुछ आभूषण भी बरामद किये गये है।

कोर्ट कैंपस से भी चार बंदी हुए थे फरार, अब तक सुराग नहीं :

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस से 28 मई को हाजत से भागे चार बंदियों की भी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उसमें भी फरार बंदियों में राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी है, जिसे एसटीएफ ने गिरफ्तार कर पुलिस को सौंपा था। इसके अलावे वैशाली के भगवानपुर सहदा गांव निवासी शिवजी सहनी का पुत्र अरविंद सहनी, मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के मुंगौली निवासी शिवनंदन राय का पुत्र मनीष कुमार और इसी गांव के सुरेश राम का पुत्र मनजीत कुमार शामिल था। पुलिस को अब तक उन फरार बंदियों का कोई भी सुराग हाथ नहीं लग सका है। इधर शुक्रवार को फिर से बैंक डकैती लूटकांड के आरोपी चंदू पासवान की गिरफ्तारी के बाद लोग पुलिसिया कार्यशैली पर उंगली उठा रहे है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

13 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

19 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

20 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

21 घंटे ago