समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने रविवार की शाम कार्रवाई करते हुए शहर के बारह पत्थर मोहल्ले से एक संदिग्ध युवक को उठाया है। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है। बताया गया है कि उक्त युवक मोहल्ले में एक मकान में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसके पास से पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किया है। इसके बाद छापेमारी कर उक्त युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस अन्य जगहों पर छापेमारी में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी है। मिली जानकारी के अनुसार उसके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल बरामद किया गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…
समस्तीपुर : कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान…
बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…