Samastipur

समस्तीपुर में खुलेगा देश का पहला विश्वस्तरीय गन्ना रिसर्च सेंटर, देश भर के किसानों को होगा फायदा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए गर्व का विषय है। भारत का पहला और विश्व का पांचवां इंटरनेशनल गन्ना रिसर्च सेंटर बिहार के समस्तीपुर जिले में खुलने जा रहा है। बिहार बजट के दौरान की गई घोषणा के अनुसार डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ईख अनुसंधान केंद्र ने इस परियोजना की डिटेल रिपोर्ट गन्ना उद्योग विभाग को सौंप दी है.।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का मिलेगा दर्जा

जानकारी के अनुसार, इसे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का दर्जा भी दिया जाएगा। इस सेंटर से गन्ना किसानों को अपडेटेड तकनीक, हाई क्वालिटी वाले बीज और नवीनतम शोध की जानकारी मिल सकेगी। इस प्रोजेक्ट को लेकर विभागीय स्तर पर पहली मीटिंग भी पूरी हो चुकी है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह सेंटर न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के गन्ना किसानों के लिए मददगार साबित होगा। यहां वर्ल्ड लेवल का रिसर्च होगा और दुनियाभर के किसान यहां ट्रेनिंग लेने आएंगे।

दुनिया के चुनिंदा देशों में ऐसे केंद्र

इंटरनेशनल लेवल पर अब तक केवल चार देशों में गन्ना अनुसंधान के इस तरह के केंद्र हैं। दक्षिण अफ्रीका के एसएएसआरआई, चीन के गुआंगजी गन्ना उद्योग अनुसंधान संस्थान, तंजानिया के किबाहा गन्ना अनुसंधान संस्थान और बांग्लादेश के ईशुर्दी स्थित गन्ना अनुसंधान संस्थान। ऐसे में बिहार का समस्तीपुर (पूसा) विश्व का पांचवां अंतरराष्ट्रीय गन्ना अनुसंधान केंद्र होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

5 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

5 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

6 घंटे ago