Samastipur

समस्तीपुर में ‘श्री रामचन्द्र सेवा ट्रस्ट’ द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : शब्दों से क्रांति लाने वाले, कलम से समाज को दिशा निर्धारण करने वाले और निःस्वार्थ भाव से जनचेतना को जाग्रत करने वाले पत्रकारों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने को लेकर श्री रामचन्द्र सेवा ट्रस्ट द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन एक निजी विवाह भवन परिसर में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उन समर्पित पत्रकारों के प्रति सम्मान प्रकट करने को लेकर आयोजित किया गया, जो अपने साहस, सत्यनिष्ठा और कर्मठता से निरन्तर समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक, सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित किया। डॉ. सिंह ने कहा आप सभी पत्रकार बंधु उस मशाल के समान हैं जो अंधकार में भी सत्य का प्रकाश देती है। जब देश थमता है, आप आगे बढ़ते हैं। जब डर फैलता है, आप निर्भीक स्वर उठाते हैं। और जब समाज आँख मूँद लेता है, आपकी कलम और कैमरा सच्चाई को उजागर करता है। आप लोकतंत्र की आत्मा हैं, समाज की चेतना हैं और भारत की आँखें हैं।

डॉ. सिंह ने कहा मैं इस पावन समस्तीपुर की मिट्टी से जन्मा, इसी में पला-बढ़ा हूँ। यहीं की गलियों में खेला, यहीं की पाठशालाओं में अक्षर पहचाना और बीआरबी कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई, बीच में स्नातक की पढ़ाई छोड़कर जब मेडिकल की प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हुआ तो, मगध मेडिकल कॉलेज, गया चला गया, यहां से एमबीबीएस किया, एमडी की पढ़ाई पीएमसीएच, पटना से पूरा किया।

मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर दिल्ली जैसे महानगर में कार्य किया, पर वहाँ मन नहीं लगा, क्योंकि मेरा हृदय समस्तीपुर की गलियों में ही धड़कता है। जब एक बुज़ुर्ग ने आशीर्वाद में कहा बाबू, तू तो हमार बेटा हउवा, तब समझ आया कि असली सम्मान क्या होता है। उन्होंने बताया कि वर्षों से वे निस्वार्थ भाव से चिकित्सा सेवा में जुटे हैं, मुफ़्त चिकित्सा शिविर, ज़रूरतमंदों की सहायता और हर परिस्थिति में सेवाभाव उनका संकल्प रहा है। किन्तु अब उन्हें लगने लगा है कि सेवा केवल क्लिनिक तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।

यदि समाज की व्यवस्था बीमार हो जाए, तो उसके उपचार के लिए एक डॉक्टर का जनसेवक बनना आवश्यक हो जाता है। आगे डॉ. सिंह ने कहा यदि पार्टी मुझ पर विश्वास करती है, तो मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि जनता का मुझे भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है। यह सीट विगत कई कार्यकालों से पार्टी के पक्ष में नहीं रही है, लेकिन इस बार निश्चित रूप से बदलाव होगा। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पूरी निष्ठा, तन-मन और समर्पण भाव से खड़ा हूं।

यदि पार्टी मुझे समस्तीपुर से अवसर देती है, तो न केवल इस क्षेत्र को सशक्त करूंगा, बल्कि मुख्यमंत्री के हाथों को भी और अधिक मजबूत करूंगा। उनका उद्देश्य समस्तीपुर को एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करना है। डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना आदर्श बताते हुए कहा, उनकी दूरदर्शी नीतियाँ, न्याय के साथ विकास की सोच और जनकल्याण के प्रति समर्पण, बिहार को नये शिखरों पर ले जा रही है। मैं उन्हीं मूल्यों को आत्मसात कर, समस्तीपुर को स्वच्छ, सशक्त, और संवेदनशील बनाना चाहता हूँ। समारोह में उपस्थित पत्रकारों का सम्मान अंगवस्त्र व तोहफा देकर किया गया। डॉ. सिंह ने व्यक्तिगत रूप से सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कहा, आपके सहयोग और आशीर्वाद के बिना कोई भी प्रयास सफल नहीं हो सकता। आप सभी की उपस्थिति से यह आयोजन पावन और पूर्ण हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

11 घंटे ago