Bihar

बिहार के 6 शहरों में नए एयरपोर्ट निर्माण का रास्ता साफ, AAI से नीतीश सरकार का MoU साइन

बिहार के 6 शहरों में नए हवाई अड्डों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, वाल्मीकिनगर, मुजफ्फरपुर, सहरसा में नए एयरपोर्ट बनने हैं। इस संबंध में बिहार सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच 6 नए क्षेत्रीय हवाई अड्डों के लिए एमओयू साइन हुआ है।

समझौता ज्ञापन पर AAI की ओर से कार्यपालक निदेशक अनामी पाण्डेय एवं बिहार सरकार की ओर से निदेशक नागरिक उड्डयन डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा और रेजीडेंट कमिश्नर कुंदन कुमार मौजूद रहे।

इससे पहले राज्य कैबिनेट की बैठक में 150 करोड़ रुपये यानी हर एयरपोर्ट के लिए शुरुआती तौर पर 25-25 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था। जिससे सर्वे से लेकर रनवे के निर्माण तक का काम शुरू हो सके। तकनीकी सर्वेक्षण, भूमि अधिग्रहण, रनवे और टर्मिनल भवनों जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास का कार्य शुरू होगा। जिसके बाद बजट आवंटित किया जाएगा।

बता दें कि आने वाले समय में बिहार में 10 नए एयरपोर्ट शुरू करने की दिशा में काम चल रहा है। पटना, गया और दरभंगा में अभी हवाई सेवा संचालित हैं। पटना के पास बिहटा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का काम शुरू हो चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने ही इसका शिलान्यास किया था। पूर्णिया एयरपोर्ट पर इसी साल हवाई सेवा शुरू होने का दावा सरकार कर रही है। पूर्णिया में अंतरिम टर्मिनल भवन के निर्माण का कार्य चल रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

8 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

8 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

22 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

24 घंटे ago