Samastipur

समस्तीपुर: होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में पास कराने के नाम पर 4 से 5 लाख रुपये में होती थी डील, बिचौलियों के माध्यम से जुटाये जाते थे उम्मीदवार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर [अविनाश कुमार]: समस्तीपुर में होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा में धांधली संबंधित बात सामने आते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। डीएम ने कमांडेंट मो. ऐहतशाम अली को पूरी चयन प्रक्रिया से हटाकर एडीएम को जांच का जिम्मा सौंपा है। जांच में आरोप साबित होने पर कमांडेंट मो. ऐहतशाम अली पर विभागीय कार्रवाई तय है। इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार होमगार्ड की शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों से पास कराने के नाम पर रूपये एंठने का मामला सामने आते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मचा है।

सूत्रों के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने के लिए 4 से 5 लाख रुपये तक की मोटी रकम वसूली जा रही है। यह पूरा खेल बिचौलियों के माध्यम से संचालित हो रहा था, जो कथित रूप से कुछ अधिकारी से मिलीभगत करके परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे थे।जानकारी के अनुसार, बिचौलियों का एक नेटवर्क अभ्यर्थियों से संपर्क कर उन्हें पास कराने का ‘पैकेज’ ऑफर करता है।

यह भी पढ़ें : होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा में धांधली का आरोप, DM ने कमांडेंट को पूरी चयन प्रक्रिया से ही हटाया

यह भी पढ़ें : समस्तीपुर होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में धांधली का खुलासा, पीले रिबन से ऐसे चिन्हित होते थे विशेष अभ्यर्थी

पीले रिवन से होती थी विशेष अभ्यर्थी की पहचान

बताया गया है कि दौड़ में शामिल विशेष अभ्यर्थी जिन्होंने पास होने के लिए बिचौलियों को पैसे दिए थे उन्हें बिचौलियों के द्वारा पीला रिवन दिया गया था, ताकि अंदर में मौजूद अधिकारी उसकी पहचान कर सके और पास कराने में उसकी मदद कर सके। रिवन को विशेष अभ्यर्थी अपने-अपने हाथ में पहनकर रहते थे। जिला प्रशासन के द्वारा ऐसे करीब दो दर्जन से अधिक महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को सीसीटीवी कैमरे से चिन्हित भी किया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा उक्त अभ्यर्थियों पर भी कार्यवाही की जा सकती है। बता दें कि होमगार्ड की बहाली को लेकर समस्तीपुर में 25 हजार 369 आवेदन आए है, जिसमें 19 हजारों 290 पुरुष, 6 हजार 78 महिला तथा एक ट्रांसजेंडर का आवेदन प्राप्त हुआ है।

DM ने क्या कुछ कहा देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

9 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

10 घंटे ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

11 घंटे ago

बिहार: कान की बाली छीनकर भागा चोर, पकड़े जाने पर सबूत मिटाने के लिए निगलना चाहा तो गले में फंसी बाली

बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…

11 घंटे ago