Samastipur

समस्तीपुर जिले के 10 हजार के ईनामी वांछित बदमाश रोशन को STF ने पटना से किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने समस्तीपुर जिले के एक दस हजार रुपये के ईनामी और वांछित बदमाश को पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान वैशाली जिले के चांदपुरा थाना क्षेत्र के मधौल तारा निवासी सुधीर राय के पुत्र रोशन कुमार के रूप में की गई है। उसे पटोरी थाना क्षेत्र के कवि चौक के पास एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में घुसकर पिस्तौल के बल पर लूट के असफल प्रयास और कैशियर से मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

इस दौरान लूट के प्रयास में असफल होने पर उसने कैशियर अभिषेक कुमार को बाथरूम में बंद कर उसका पर्स और मोबाइल छीन लिया था। पर्स में कुछ नगद रूपये भी थे। उसने वर्ष 2019 के अक्टूबर महीने में इस घटना को अंजाम दिया था। इसी मामले में वह वांछित चल रहा था और समस्तीपुर पुलिस ने उसपर 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। बिहार एसटीएफ के अनुसार, उक्त अपराधी के विरुद्ध समस्तीपुर एवं वैशाली जिलों के विभिन्न थानों में लूट एवं डकैती से संबंधित कुल तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और अन्य अपराधों में उसकी संलिप्तता की जांच भी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

3 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

5 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

11 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

11 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

12 घंटे ago