समस्तीपुर : बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने समस्तीपुर जिले के एक दस हजार रुपये के ईनामी और वांछित बदमाश को पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान वैशाली जिले के चांदपुरा थाना क्षेत्र के मधौल तारा निवासी सुधीर राय के पुत्र रोशन कुमार के रूप में की गई है। उसे पटोरी थाना क्षेत्र के कवि चौक के पास एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में घुसकर पिस्तौल के बल पर लूट के असफल प्रयास और कैशियर से मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
इस दौरान लूट के प्रयास में असफल होने पर उसने कैशियर अभिषेक कुमार को बाथरूम में बंद कर उसका पर्स और मोबाइल छीन लिया था। पर्स में कुछ नगद रूपये भी थे। उसने वर्ष 2019 के अक्टूबर महीने में इस घटना को अंजाम दिया था। इसी मामले में वह वांछित चल रहा था और समस्तीपुर पुलिस ने उसपर 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। बिहार एसटीएफ के अनुसार, उक्त अपराधी के विरुद्ध समस्तीपुर एवं वैशाली जिलों के विभिन्न थानों में लूट एवं डकैती से संबंधित कुल तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और अन्य अपराधों में उसकी संलिप्तता की जांच भी की जा रही है।
समस्तीपुर : जिले में अपराधियों पर नकेल कसने और लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन…
समस्तीपुर : दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर शहर की हवा पर साफ…
समस्तीपुर : छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व…
समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के प्रांगण में होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस…
समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…