Samastipur

छात्र नेता पर जिला परिषद सदस्य द्वारा झूठा FIR कराने को लेकर दलसिंहसराय थाने का संगठन करेगा घेराव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : एसएफआई (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) के नेता कुंदन यादव पर जिला परिषद् क्षेत्र संख्या 26 की सदस्या के द्वारा लगाए गए फर्जी और निराधार आरोपों के खिलाफ रविवार को आर. बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में एक आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन ने इस घटनाक्रम को छात्र आंदोलन और जनपक्षधर राजनीति के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश करार दिया।

बैठक की अध्यक्षता मो. सुलेमान ने की तथा जिला अध्यक्ष नीलकमल यादव की पर्यवेक्षण में यह बैठक सम्पन्न हुई। इसमें संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, और छात्र हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान छात्र नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कॉलेज के छात्रों ने एकजुटता दिखाई और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि इस चरित्र हनन की साजिश के खिलाफ जल्द न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 21 जून 2025 को सुबह 11 बजे एसएफआई के नेतृत्व में दलसिंहसराय थाना का घेराव किया जाएगा, ताकि प्रशासन को इस मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई के लिए बाध्य किया जा सके। इस बैठक में कई प्रमुख छात्र नेता एवं संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से छात्र नेता प्रिंस कुमार घटना को प्रमुखता से रखा एवं विस्तार से बताया कि कुन्दन यादव सोशल मीडिया पर हर जनउपयोगी मुद्दा को उठाते है इस लड़ाई को एसएफआई लड़ेगी एवं जीतेगी और झूठे मुकदमा को प्रसाशन को वापिस लेना होगा।

मौके पर अर्जुन कुमार, संतोष कुमार, राज कुमार, शुभम कुमार, मनीष कुमार, गौरव कुमार, अंकेश कुमार , अखिलेश कुमार, कुन्दन कुमार एवं कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।एसएफआई ने स्पष्ट किया है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे छात्र आंदोलन पर हमला है। संगठन किसी भी सूरत में अन्याय और बदनाम करने की साजिश को बर्दाश्त नहीं करेगा।मन्याय के लिए लड़ेंगे और सच्चाई को सामने लाकर ही दम लेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

11 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

13 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

13 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

14 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

17 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

21 घंटे ago