समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 6 साल के बच्चे को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। चचेरे भाई के साथ साइकिल से घर लौट रहा था। मृतक की पहचान मो. एजाज (6) के तौर पर हुई है। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा गांव की है।
मृतक के चाचा मोहम्मद महताब ने बताया कि भतीजा अपने चचेरे भाई के साथ साइकिल से लदौरा चौक गया था। वहां से घर लौटते समय ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भतीजा सड़क पर गिर गया। गाड़ी शरीर पर चढ़ाते हुए भाग गया।
भागने के दौरान शादी समारोह के लिए बनाए गए पंडाल में घुस गया। ड्राइवर नशे की हालत में था। सही से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी-2 विजय महतो ने बताया, ‘सड़क हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी हुई है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…