Samastipur

‘साइबर चौपाल’ आयोजित कर समस्तीपुर साइबर DSP ने ग्रामीणों को ठगी से बचाव की दी जानकारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर देसुआ पंचायत स्थित मनरेगा भवन परिसर में रविवार को साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक की अध्यक्षता में एक विशेष साइबर चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं से अवगत कराते हुए उनसे सतर्क रहने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि वे किस प्रकार साइबर अपराधों से बच सकते हैं। जैसे की सोशल मीडिया में फेसबुक, वाटसएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से होने वाले साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी और फर्जी केवाईसी वेरिफिकेशन से संबंधित साइबर फ्रॉड, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, किसान पंजीकरण, स्मार्ट मीटर रिचार्ज आदि से जुड़ी फर्जी एपीके लिंक के माध्यम से साइबर फ्रॉड, निवेश के नाम पर हो रहे ठगी के मामलों से बचाव, गैस कनेक्शन केवाईसी, एटीएम स्थानांतरण, आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम से जुड़े साइबर फ्रॉड से कैसे बचे, फर्जी जॉब दिलाने के नाम पर होने वाली ठगी से बचाव समेत अन्य साइबर अपराधों की जानकारी और उनसे बचने के उपाय भी बताए गए।

इस दौरान साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने ग्रामीणों को बताया कि साइबर अपराध का मूल कारण भय और लोभ होता है, अतः इससे सतर्क रहना आवश्यक है। समस्तीपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या एनसीआरपी पोर्टल पर तत्काल शिकायत दर्ज करें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

5 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

8 घंटे ago