Samastipur

समस्तीपुर: डायन बताकर महिला को पीटा, अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया, केस दर्ज

तस्वीर : AI Generated 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/बिथान : बिथान के एक गांव में सोमवार को अंधविश्वास के चलते एक महिला के साथ अमानवीय बर्ताव किया गया। गांव के कुछ लोगों ने उसे डायन बताकर पीटा। फिर अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया। यह घटना सरपंच राज मुखिया के भतीजे प्रदीप मुखिया के बेटे की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हुई। कुछ लोगों ने इसे जादू-टोना मानते हुए गांव की एक महिला पर आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार, सरपंच के प्रभाव में प्रदीप मुखिया अपने चचेरे भाई, सरपंच पुत्र, परिजनों और कुछ सहयोगियों के साथ महिला के घर जबरन घुसे। महिला को खींचकर बाहर निकाला गया। फिर उसे डायन कहकर पीटा गया। इसके बाद अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया गया।

महिला जब बेहोश होकर गिर पड़ी, तो आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि Samastipur Town इसकी पुष्टि नहीं करता। घटना के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव है। इसके बावजूद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए बिथान थाना पहुंचकर गांव के 11 लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। बिथान थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की।

चार नामजद आरोपी-संतोष मुखिया, मुखिया, जीबछ (दोनों पिता राज मुखिया, सकीम बिसूआ थाना बिथान), अमरनाथ मुखिया और सोनू मुखिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस प्रशासन ने पीड़िता को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। साथ ही कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। यह घटना दिखाती है कि अंधविश्वास आज भी समाज में गहराई से फैला है। निर्दोष महिलाओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

4 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

5 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

6 घंटे ago