Samastipur

समस्तीपुर से गुजरने वाली बागमती नदी के जलस्तर में अचानक होने लगी वृद्धि , कटाव शुरू

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/चकमेहसी :- बागमती नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने के साथ कटाव भी होने लगा है। इससे चकमेहसी थाना क्षेत्र में कलौंजर पंचायत के हसनपुर गांव में उपजाऊ भूमि नदी में विलीन हो रही है जबकि कई किसानों की भूमि कटाव के मुहाने पर है। मिली जानकारी के अनुसार बागमती नदी के जलस्तर में अचानक दो दिनों में 3 से 4 फीट पानी की वृद्धि हुई है। इससे बागमती नदी किनारे बसे कलौंजर पंचायत के हसनपुर गांव स्थित सामुदायिक भवन से 25 से 30 मीटर की दूरी पर कटाव होने लगा है। कटाव होने से किसानों की भूमि धीरे धीरे नदी में विलीन होने लगी है।

वहीं दर्जनों किसानों की भूमि कटाव के मुहाने पर खड़ा है। बाढ़ पूर्व तैयारी में बागमती नदी किनारे बसे कलौंजर पंचायत के हसनपुर, गंगौरा, रमजान नगर, बड़ी सलहा में फ्लड फाइटिंग के तहत कटाव निरोधी कार्य कराना अब तक जल संसाधन विभाग ने मुनासिब नहीं समझा है। इससे इन स्थलों पर बागमती नदी में जलस्तर बढ़ने पर कटाव कभी भी अपना विकराल रूप ले सकती है।

बता दें कि उक्त स्थलों पर हरेक वर्ष बागमती नदी के जलस्तर बढ़ने पर कटाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। हालांकि विभाग हर वर्ष लाखों रुपए खर्च कर कटाव होने पर कटाव रोधी कार्य करता है लेकिन इसका स्थाई निदान नहीं होने से हरेक बाढ़ के समय कटाव की समस्या पुन: मुंह बाये खड़ी हो जाती है।

हसनपुर के राम कुमार, गंगौरा के सुरेश कुमार, रमजान नगर के मनोज कुमार आदि ने बताया कि बागमती नदी के जलस्तर बढ़ने व कम होने पर कटाव होती है। लेकिन कटाव से निजात के लिए विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। कटाव के कारण अब तक सैकड़ों परिवार विस्थापित हो चुके हैं।

बताया गया है कि हसनपुर में अगर समय रहते कटाव को नहीं रोका गया तो किसानों की भूमि सहित नदी से महज कुछ दूरी पर स्थित घर भी कटाव की चपेट में आने की संभावना बन सकती है। लोगों की मानें तो समय रहते कटाव को रोका जा सकता है। लेकिन प्रशासन कटाव रोकने के लिए स्थाई निदान की ओर कोई ठोस पहल नहीं कर रहा है जिससे हरेक वर्ष कटाव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

4 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

4 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago