Samastipur

शहर के बारह पत्थर मुहल्ले में जमीन खाली कराने को लेकर मारपीट; जेनेरेटर, बाइक समेत अन्य सामान किया क्षतिग्रस्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मुहल्ले में सोमवार को एक जमीन खाली कराने के विवाद को लेकर दर्जनों की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने लाठी-डंडे से बंधु प्रसाद के जेनरेटर संचालन स्थल पर हमला कर दिया जिसमें जेनरेटर, बाइक समेत अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया जिससे लाखों के नुकसान व लूटपाट की बात कहते हुए संचालक के कर्मी मंजय कुमार दास ने तीन नामजद समेत कई अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिये आवेदन दिया है। इसमें काशीपुर वार्ड-34 की मधु कुमारी, पूसा थाना क्षेत्र के महमदपुर बिरौली के भूषण कुमार व उसके पुत्र मन्नू कुमार को नामजद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बंधु प्रसाद भाड़े पर मधु कुमारी से जमीन लेकर वर्षों से जेनरेटर का संचालन करते हैं। इस बीच मधु कुमारी उसे जमीन खाली करने की बात कहने लगी। लेकिन बंधू प्रसाद का कहना है की उसने मधु को पांच लाख रूपये उधार दिये थे, वह वापस कर दे तो वह भी जमीन खाली कर देगा। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई लेकिन इसका कोई हल नही निकल सका।

इधर सोमवार को दर्जनों बदमाशों ने पहुंच वहां तोड़फोड़ कर सामान को तहस-नहस कर दिया। इधर मधु कुमारी ने बताया की उसने कोई उधार नहीं लिया है। जमीन खाली नहीं करने को लेकर बहाना बनाया जा रहा है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया की आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच कर मामला दर्ज किया जा रहा है। घटनास्थल पर पुलिस टीम गयी थी। तोड़फोड़ की घटना हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

17 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

19 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

21 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago