Samastipur

समस्तीपुर में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता का शव ससुराल से बरामद, ससुराल वाले फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा गांव में सोमवार को एक विवाहिता की लाश संदिग्ध स्थिति में ससुराल में ही मिली। मृतका की पहचान गांव के ही रमेश राय की पत्नी संगीता कुमारी (30) के रूप में की गई है। मृतक के भाई धरमवीर राय ने अपनी बहन के ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। उसके भाई बताया की संगीता के शरीर पर कई जगह जख्म का निशान है।

उसकी शादी साल 2020 में बनवीरा के रमेश राय से हुई थी, जिसमें दान-दहेज भी दिया गया था। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी हुए। लेकिन उसके पति के अलावे ननद, सास-ससुर और अधिक दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करते थे। सामाजिक स्तर पर सुलह करने की कोशिश की गयी लेकिन मामला नही सुलझा। इस बीच रविवार की रात सूचना मिली की बहन की मौत हो गई।

इसके बाद वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव से वह लोग बनवीरा पहुंचे तो घर में लाश पड़ी थी और ससुराल के सभी लोग गायब थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। हलई थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

17 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

19 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

21 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago