Samastipur

चिमनी संचालक ने जमीन मालिक द्वारा मिट्टी कटाई का विरोध करने पर तलवार से किया जानलेवा हमला, समस्तीपुर सदर अस्पताल से PMCH रेफर

समस्तीपुर/हथौड़ी : समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में शनिवार की दोपहर एक चिमनी संचालक मिट्टी कटवा रहा था। जब भू- स्वामी इसका विरोध करने पहुंचे तो चिमनी संचालक ने तलवार से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। जख्मी गणेश चंद्र चौधरी को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। उनके सिर पर और गर्दन पर जख्म है।

पीड़ित गणेश चंद्र चौधरी के भाई योगेंद्र नारायण चौधरी ने कहा कि गांव का ही चिमनी संचालक अंकित चौधरी उर्फ गोलू चिमनी तक जाने के लिए जेसीबी से मेरी जमीन पर मिट्टी काटकर रास्ता बना रहा था। जब मेरे बड़े भाई गणेश चंद्र चौधरी मना करने पहुंचे तो चिमनी संचालक अंकित चौधरी और उसके परिवार के लोगों ने भाई पर हमला कर दिया।

पीछे से तलवार से वार कर जख्मी कर दिया। उनके गर्दन पर और सिर पर गहरा जख्म हुआ है। हल्ला होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। जबकि परिवार के लोगों ने तत्काल उन्हें शिवाजीनगर सीएचसी लाया गया जहां से बेहतर उपचार के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में भी डॉक्टर ने स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है। बताया गया है कि अंकित इनका जमीन लेना चाहता था पर इन्होंने जमीन देने से इनकार कर दिया था। ‌

इस संबंध में हथौड़ी थाना अध्यक्ष नागेंद्र कुमार ने कहा कि मिट्टी काटे जाने को लेकर विवाद हुआ था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम में मौके से ट्रैक्टर जब्त किया है। जख्मी को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। आवेदन मिलते ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अभी अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

4 मिनट ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

37 मिनट ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

54 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

10 घंटे ago