Bihar

दलसिंहसराय में सड़क किनारे मिला युवक का शव, ह’त्या कर शव फेंके जाने आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय NH-28 पर पांड बसढ़िया गांव के पास सड़क किनारे शनिवार को एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव निवासी मोहम्मद अलाउद्दीन के बेटे मोहम्मद आबिद (25 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई मो. युनीश ने कहा कि उनका भाई मोहम्मद आबिद ज्यादातर ससुराल में ही रहता था। शुक्रवार को वह अपने ससुराल उजियारपुर महेशपट्टी से घर पगड़ा आया था। शाम में वह ससुराल के लिए निकला था। सुबह दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने सूचना दी की पांड़ बसढ़िया गांव के पास एक शव पड़ा हुआ है। फोटो के आधार पर शव की पहचान की। हालांकि उसकी मौत किस कारण से हुई है इसके बारे में उन्हें अब तक पता नहीं चल सका है क्योंकि शव‌ को पोस्टमार्टम के लिए अंदर भेज दिया गया था।

उधर मृतक के चचेरे ससुर मो. नईम ने बताया उनके दामाद मोहम्मद आबिद शादी के बाद से ज्यादातर अपने ससुराल में ही रहते थे। कल सुबह वह अपने घर गए थे। शाम में चार लड़कों के साथ आए थे। सुबह में जानकारी मिली कि उनकी लाश मिली है। संभावना जताई जा रही है की हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे फेंका गया है।

इधर घटना के संबंध में दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क किनारे शव मिला है। शव जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। हत्या से इनकार नहीं किया जा सकता है। घटना के हर बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

8 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

9 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

12 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

12 घंटे ago