श्री राम चंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा लगुनियाँ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : श्री राम चंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा समस्तीपुर जिला के अंतर्गत लगुनियाँ गांव में वार्ड संख्या-46 के पंचायत सरकार भवन परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों वृद्धजनों, महिलाओं और बच्चों ने निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में नैरोपैथी जांच, बोन मास डेसिटी जांच, ब्लड टेस्ट, आर्थराइटिस किट तथा दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। शिविर का नेतृत्व ट्रस्ट के संस्थापक और समस्तीपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने किया।
समस्तीपुर जिलाक लगुनियाँ गाम मे श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्टक आयोजन सऽ निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाओल गेल। ई शिविर डॉ. मनोज कुमार सिंहक नेतृत्व मे चलाओल गेल जतय सैकड़ों जरूरतमंद लोकनि केँ मुफ्त इलाज आ स्वास्थ्य संबंधी लाभ भेटल।#Dr_Manoj #नेता_नहीं_बेटा #Samastipur #FreeMedicalCamp pic.twitter.com/yMDR3JGpwY
— Dr. Manoj Kumar Singh (@dr_manoj_ortho) May 17, 2025
डॉ. सिंह ने कहा मैं केवल एक चिकित्सक ही नहीं, बल्कि समस्तीपुर का बेटा भी हूं। जब आप सभी मेरे पास उपचार के लिए आते हैं, तो मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं अपने परिवार के किसी सदस्य की सेवा कर रहा हूं। यह मेरा कर्तव्य है कि मैं अपने लोगों का इलाज करूं, उनकी सहायता करूं और उनके दुखों को कम करूं। सेवा परमो धर्म के सिद्धांत को मैं न केवल शब्दों में, बल्कि अपने कर्मो में भी साकार करना चाहता हूं। मैं समस्तीपुर की मिट्टी में जन्मा हूं, यही मेरी पहचान है, और अपने लोगों की सेवा करना ही मेरे जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य है।
इस शिविर में डॉ. सिंह के साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा शिखा, डॉ. कुमार देवाशीष और उनकी चिकित्सा टीम के सभी सदस्य भी उपस्थित रहे। शिविर में वार्ड सदस्य बब्बन चौधरी, श्री जय राम चौधरी,राम कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह,अमित कुमार बबलू, भूतपूर्व मुखिया गणेश सिंह,कौशल सिंह,और मनोज कुमार सिंह समेत कई स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

