समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- स्थानीय पुलिस द्वारा चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने आठ लोगों को शराब सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार कर उत्पाद न्यायालय भेज दिया है। बताया जाता है कि बीती रात कापन गांव में पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी क्रम में एक स्कोर्पियो का चालक पुलिस को देख तेजी से वाहन भगाने लगा। पुलिस पीछा कर जब वाहन की तलाशी ली तो सभी सवार शराब के नशे में थे। जांच में इसकी पुष्टि की गई।
पकड़े गये लोगों की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर निवासी मो. आसिफ, वीरू कुमार, श्यामबाबू प्रसाद, सुनील कुमार, राहुल कुमार, प्रवीण कुमार, विकास कुमार बताया गया है। वहीं कल्याणपुर बाजार से सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया। सभी लोग बारात में शामिल होने जा रहे थे। इधर थानाध्यक्ष आनंद कशयप ने बताया कि पुलिस लगातार वाहन चेकिंग में जुटी है। इससे अपराध नियंत्रित रहता है।
बिहार की सियासत में इन दिनों बिहार के नए सीएम को लेकर चर्चा तेज है.…
बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पहले जैसा नहीं…
समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…
समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…