समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड के मुस्तफापुर वार्ड संख्या-2 में करीब 15 दिनों से नल-जल का पानी ठप होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण मो. मुख्तार, नरेश राय कमला देवी, सुशीला देवी सहित दर्जनों महिला व पुरुष ने कहा कि अभिलंब नल-जल चालू नहीं किया गया तो बड़ा प्रदर्शन कर कुंभकरणी निंद्रा में सोए पीएचईडी विभाग के जिम्मेदार पदाधिकारी को जागने का काम करेंगे।
मौके पर मौजूद रामनरेश झा, उमेश झा किशन कुमार ने विभाग से अनुरोध किया है कि अविलंब नल-जल को चालू करवाया जाए। सरकार की सात निश्चय योजना की महत्वाकांक्षी योजना जो जनहित में अति आवश्यक और महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों ने कहा है कि अगर जल्द सुचारू रूप से पानी चालू नहीं किया जाएगा तो वे लोग आंदोलन भी करेंगे।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…