Samastipur

रुसेराघाट रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत एलटीटी ट्रेन के ठहराव को लेकर जन आंदोलन तेज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रुसेराघाट रेलवे स्टेशन (रोसड़ा) पर अमृत भारत एलटीटी ट्रेन के ठहराव को लेकर जन आंदोलन तेज होती जा रही है। समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड में रुसेराघाट सबसे अधिक यात्री क्षेत्र एवं सर्वाधिक राजस्व देने वाला स्टेशन है। जहां अमृत भारत ट्रेन का ठहराव नहीं होने से इस क्षेत्र के लोग अपने को उपेक्षित मानने लगे हैं। क्षेत्र के लोग आंदोलन का मन बना चुके हैं।

इन्हीं समस्याओं को लेकर मंगलवार को स्थानीय रुसेराघाट रेलवे स्टेशन पर सीपीआई के बैनर तले धरना दिया गया। धरना को सिविल सोसायटी रोसड़ा का पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ। सीपीआई के धरना में सिविल सोसायटी में शामिल विभिन्न संगठनों के लोगों ने महती संख्या में भाग लिया।

धरनार्थियों द्वारा रोसड़ा में अमृत भारत एलटीटी ट्रेन के ठहराव, रोसड़ा से पटना के लिए ट्रेन की सुविधा, गांधी चौक रेलवे गुमती पर आरओबी का निर्माण, नगर परिषद क्षेत्र के बूढ़ी गंडक नदी के बाएं तटबंध से होकर बाईपास का निर्माण तथा रोसड़ा में कर्मभूमि एक्सप्रेस के ठहराव सहित अन्य मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता सीपीआई के अंचल मंत्री अनिल कुमार महतो के द्वारा किया गया।

धरना को संबोधित करते हुए पूर्व नप अध्यक्ष श्यामबाबू सिंह ने अमृत भारत ट्रेन के ठहराव सहित अन्य सभी मांगों के समर्थन में एकजुट होकर संघर्ष करने का भरोसा दिलाया। सीपीआई के जिला मंत्री सुरेन्द्र कुमार सिंह ‘मुन्ना ने कहा कि इस धरना प्रदर्शन के बाद अगर अमृत भारत का ठहराव रोसड़ा में नहीं हुआ तो हमारी पार्टी रोसड़ा के तमाम बुद्धिजीवियों के साथ मंडल रेल प्रबंधन कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगी।

वरिष्ठ लोक मंच के सचिव रामेश्वर पूर्वे ने लोगों से दलगत भावना से ऊपर उठकर अपनी मांगों के लिए संघर्षरत रहने की अपील की। सिविल सोसायटी मंच के संयोजक फुलेंद्र कुमार सिंह आंसू ने कहा कि रोसड़ा में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिये गांधी चौक रेलवे गुमती पर आरओबी तथा नगर परिषद क्षेत्र में डाकबंगला के समीप से बाईपास बनाने की मांग की।

वक्ताओं ने ज्वलंत समस्याओं की ओर रोसड़ा वासियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि स्थानीय विधायक और स्थानीय सांसद का रोसड़ा के प्रति उनकी उदासीनता और गैर जिम्मेदाराना रवैया उजागर हो चुका है। सभा के अंत में भाकपा जिला सचिव सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना के नेतृत्व में पांच सदस्यीय शिष्ट मंडल के द्वारा स्टेशन अधीक्षक सुमित कुमार को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।

शिष्ट मंडल में अंचल मंत्री अनिल कुमार महतो, मू. सईद अंसारी, लक्ष्मण पासवान एवं अविनाश कुमार पिंटू शामिल थे। धरना प्रदर्शन को कौशल सिंह, रमेश गामी, सलमान सिद्दिकी, अविनाश कुमार पिंटू, डॉ. उमर साहब, अमरजीत कुमार, कुमार गौरव, लक्ष्मण पासवान, रुमल यादव, रामबाबू राउत, रामबदन ठाकुर, अमरनाथ भारती, अशोक साह आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर निर्णय लिया गया कि 15 दिनों के अंदर सर्वदलीय संघर्ष समिति बनाकर मांगों को मनवाने के लिए क्रमबद्ध तरीके से संघर्ष और आंदोलन किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

3 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

12 घंटे ago