Samastipur

समस्तीपुर: बाइक की ठोकर में घायल शिक्षिका की इलाज के दौरान मौ’त, 14 मई को शादी समारोह से भाग लेकर लौटने के क्रम में हुआ था हादसा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतैलिया पंचायत की पूर्व सरपंच एवं मवि साखमोहन में पदस्थापित शिक्षिका मंजू कुमारी की मौत इलाज के दौरान हो गयी। बताया जाता है कि गत 14 मई को वह एक शादी समारोह में भाग लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में गैस गोदाम के निकट एक अज्ञात बाइक ने उन्हें तेज ठोकर मार दी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पटना में इलाज को चिकित्सक ने हाथ खड़े कर गांव वापस भेज दिया। घर पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। मौत की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नटा पसर गया। वे सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय थी। पूर्व में पतैलिया पंचायत की सरपंच भी रह चुकी थी। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष एके कश्यप ने बताया कि मृतका के पति रामबालक बैठा के आवेदन पर अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध यातायात थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

6 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

6 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

12 घंटे ago