समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

विभूतिपुर में गैरेज से सामान चुराकर फरार हुए युवक को दुकानदार ने पड़कर किया पुलिस के हवाले, चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा में एक गैरेज दुकान से लाखों रुपया का सामान चुराकर युवक फरार हो गया था। इस दौरान चोरी करते हुए युवक का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था। चोरी की घटना को लेकर गैरेज के मालिक सैदपुर निवासी अरुण कुमार दास ने थाने में आवेदन देकर कहा कि 12 मई प्रातःकाल में टाटा 407 का गियर बॉक्स, होजिंग, स्टेरिंग बॉक्स समेत लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया।

इस दौरान चोरी की वारदात का सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना के बाद गैरेज मलिक ने सीसीटीवी की मदद से पहचान कर उक्त चोर को पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया, इसके बाद इसकी सूचना डायल 112 पुलिस की टीम को दी गई। मौके पर 112 की पुलिस पहुंचकर उक्त युवक को अपने हिरासत में लेकर थाने चली गईं। इस बात पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया है कि उक्त आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। संलिप्ता पाने पर जेल भेज दिया जाएगा।

IMG 20250515 WA0048

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद :

गैरेज में चोरी की घटना गैरेज के बगल में स्थित अमन हीरो एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है कि गैरेज से सामान चुराकर उक्त चोर बोरा में समान भरकर साइकिल से ले जा रहा है। वीडियो में उसे साइकिल पर सामान लादने में एक दूसरा युवक मदद करते भी दिख रहा है।

IMG 20240904 WA0139

2 दिन पूर्व सिंघीयाघाट में चोरी के आरोप में दुकानदारों ने पड़कर किया था पुलिस के हवाले :

बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी युवक ने दो दिन पूर्व में भी घटना को अंजाम दिया था। थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट में एक दुकान में शटर को तोड़ रहा था। तभी दुकानदार द्वारा पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले किया गया। वहीं पीड़ित दुकानदारों के ओर से आवेदन नहीं मिलने के उपरांत पुलिस ने पीआर बाॅंड बनाकर उसे छोड़ दिया, जिसके बाद पुनः उक्त आरोपी युवक घटना को अंजाम दिया है।

वीडियों :

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250404 WA0105 1

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150