समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: पशु चिकित्सक की तीनों पुत्री का एक साथ बिहार पुलिस कांस्टेबल में चयन, हर्ष

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड के बनहैती में एक ही परिवार के तीन सगी बहनों ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती चयन प्रक्रिया में अंतिम रूप से चयनित होने में सफलता हासिल कर क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। चयनित होने वाली बहनों में सुप्रिया, ऋतुप्रिया एवं जय प्रिया शामिल है। बताया जाता है कि पुलिस बनी तीनों बहन की माता गृहणी है, जबकि पिता अनिल कुमार भ्रमणशील पशु चिकित्सक है।

इससे पूर्व वे बनहैती दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के सचिव थे। तीनों बहन के चयन को लेकर इलाके में हर्ष व्याप्त है। पूर्व प्रमुख निर्मला किशोर, जनसुराज के जिला महामंत्री श्याम किशोर कुशवाहा, प्रांतीय नेता सुशांत कुमार, जदयू नेता बबलू सिंह, राजद नेता लालो पासवान आदि ने इस चयन को लेकर तीनों बहन को बधाई दी है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150