समस्तीपुर : – एसपी अशोक मिश्रा द्वारा शनिवार की रात समकालिक अभियान के दौरान ताजपुर थाने का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने लंबित कांडों के यथाशीघ्र निष्पादन पर जोर दिया। थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए एसपी ने कहा कि कांड लंबित होने पर पीड़ितों को न्याय मिलने में देर होती है। इसलिए समय का पालन करते हुए सभी तरह के कांडों का अनुसंधान पूरा करें।
उन्होंने यह भी कहा कि लंबित कांडों के निष्पादन में जो भी लापरवाही करेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। थाना में पड़े कुर्की जप्ती को भी गंभीरता से लेने की बात एसपी द्वारा कही गई। इसके अलावे एसपी ने थाना की साफ सफाई करने का भी निर्देश दिया।
थाना में आए हुए आगंतुकों, महिलाओं और बच्चों आदि के साथ बेहतर व्यवहार करने का भी निर्देश एसपी ने दिया। इसके अलावा एसपी द्वारा वाहन चेकिंग अभियान, बैंकों की निगरानी, चौकीदारों से संवाद सहित अन्य तरह का आदेश दिया गया। इस अवसर पर ताजपुर थानाध्यक्ष सन्नी कुमार मौसम समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…