समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- एसपी अशोक मिश्रा शनिवार को थाना क्षेत्र में हुई हत्या एवं लूट मामले की जांच करने पहुंचे।एसपी सबसे पहले देशरी चौक स्थित ज्वेलरी दुकान पहुंच भौतिक निरीक्षण किया। आसपास के लोगों एवं पीड़ित दुकानदार से पूछताछ की। इसके बाद अनुसंधानक को आवश्यक निर्देश देते हुए महम्मदपुर सकड़ा पहुचें। यहाँ अनिल दास का शव जहां पर मिला था। उस जगह का मुआयना किया। वहीं उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं आमलोगों से परिस्थितियों का जायजा लिया।
एसपी के पहुँचने से आमलोगों में संतोष देखा जा रहा है कि दोनों ही मामले का खुलासा अब जल्द हो जाएगा। एसपी के आगमन को लेकर सिंघियाघाट बाजार में जाम की समस्या से लोगों को कुछ देर के लिए निजात मिला। सूत्रों की माने तो पुलिस इस मामले में खुलासे के करीब पहुंचने वाली है। दोनों ही मामलो में पीड़ित पक्ष से पुलिस को सहयोग की दरकार है।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…
पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…
बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…
बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…