समस्तीपुर/सिंघिया :- सिंघिया नगर पंचायत के एक गांव में शुक्रवार की देर रात एक लड़की ने लोगों से दिव्यांग लड़के से शादी नहीं करने की गुहार लगाई। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने पहुंच कर मामले पर पहल किया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसकी बड़ी बहन कुशेश्वरस्थान में उसकी शादी विकलांग लड़के से कराने का प्लान तैयार किया था। इसकी जानकारी होने पर वो भाग खड़ी हुई। इस दौरान घर वाले जबरदस्ती करने लगे। पुलिस ने सभी को लड़की के इच्छा के विरुद्ध शादी नहीं करने की हिदायत देते हुए पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया। वहीं लड़की को उसके घर भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी एक ही परिवार के थे।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…