Samastipur

अब समस्तीपुर के सरकारी स्कूलों में बच्चों को सप्ताह में तीन दिन मिलेगी हरी सब्जी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिले में सरकारी प्रारंभिक स्कूलों में वर्ग 1 से 8 की पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं को मध्याह्न भोजन में तीन दिन हरी सब्जी मिलेगी। सोमवार, गुरुवार व शनिवार को अनिवार्य रूप से भोजन में हरी सब्जियां दी जाएगी। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मौसमी साक सब्जियां उनके भोजन के मेन्यू में शामिल की जाएगी।

विभागीय निर्देश पर इस बदलाव की तैयारी स्कूलों में शुरू हो गई है। अगले 2 जून 25 से दोबारा संशोधित भोजन का मेन्यू जिलेभर के सभी स्कूलों में लागू कर दिया जाएगा। स्कूलों का मध्याह्न भोजन का नया संशोधित मैन्यू पिछले 15 फरवरी 26 से लागू किया गया था।

अब इस मेन्यू में तीन दिन हरी सब्जी भी शामिल हो गई है। डीपीओ एमडीएम सुमित कुमार सौरभ ने बताया कि धनिया पत्ता, सहजन, सहजन पत्ता, नेनुआ, बोरो, परवल, भिंडी, सीम व बींस को हरी सब्जियों में शामिल की जानी हैं। कद्दु (लौकी) का उपयोग यदि मेन्यू में करना है तो उक्त सब्जियों के अतिरिक्त सब्जी का उपयोग किया जा सकता है। अर्थात कद्दु के उपयोग करने पर उपरोक्त सब्जियों में से किसी भी सब्जी को मेन्यू में अनिवार्य रूप से शामिल करना होगा।

यह है स्कूल में भोजन का संशोधित नया मेनू:

सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 15 फरवरी 2025 से संशोधित नया मेन्यू लागू किया गया था जो वर्तमान में लागू है। इसके तहत सोमवार को चावल और मिश्रित दाल तड़का (हरी सब्जीयुक्त), मंगलवार को चावल और सोयाबीन आलू की सब्जी, बुधवार को चावल और लाल चना का छोला (अल्प मात्रा में आलू मिला हुआ), गुरुवार को चावल और मिश्रित दाल तड़का (हरी सब्जी युक्त), शुक्रवार को चावल, लाल आलू का छोला (अल्प मात्रा में आलू मिला हुआ) तथा एक पूरा उबला हुआ अंडा। जो बच्चे अंडा नहीं पसंद करते हैं, उनके लिए ही 100 ग्राम वजन के समतुल्य मौसमी फल जैसे सेव व केला देना है। शनिवार को हरी सब्जी युक्त खिचड़ी और चोखा दिया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

4 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

4 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

10 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

15 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

17 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

17 घंटे ago