Samastipur

सरायरंजन स्थित निजी नर्सिंग होम में प्रसुता की मौ’त के बाद जमकर बवाल व हंगामा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित एक नर्सिंग होम में शनिवार की शाम प्रसव के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मृतका की पहचान पटोरी थाना निवासी उदेश कुमार साह की पत्नी सतमाया कुमारी के रूप में की गई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने उक्त नर्सिंग होम पर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोग नर्सिंग होम के संचालक के विरुद्ध कारवाई और मृतकों के स्वजन को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे। बाद में पुलिस के आश्वासन के बाद मामला को शांत कराया गया।

मृतका के स्वजनों ने बताया कि उसका मायका थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर में है, जबकि उसका ससुराल पटोरी में है। उन्होंने बताया कि एक आशा के झांसे में आकर उन लोगों ने उक्त प्रसूता को कल्याणपुर स्थित विनोद नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनसे मोटी रकम भी ले गई। लेकिन शनिवार की शाम प्रसूता की तबीयत बिगड़ने लगी और उसके बाद मौत हो गई। इधर थाना अध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जांच के बाद अग्रतर कारवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

15 मिनट ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

9 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

11 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

19 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

23 घंटे ago