Samastipur

सड़क हादसे में घायल ANM की इलाज के दौरान मौ’त, दो दिन पहले हादसे की हुई थी शिकार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहमतपुर उप-स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान रोशन आजाद (34) के रूप में हुई है। ये साल 2019 से उप-स्वास्थ्य केंद्र में काम करती थी। मृतका एएनएम की शादी बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालपुर वार्ड नंबर-17 निवासी पीकेश कुमार से हुई थी। महिला के दो बच्चे हैं। फिलहाल एएनएम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पकाही में अपने मायके में ही रहकर नौकरी करती थी।

बीते 28 मई को जितवारपुर पीएसचसी अंतर्गत रहमतपुर में ड्यूटी से लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे वो जख्मी हो गई थी। शहर के ही एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

मृतका की बहन अनीता कुमारी का कहना है कि वह रहमतपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में काम करती थी, जहां अज्ञात वाहन की ठोकर से वह जख्मी हो गई। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह का कहना है कि सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम को निजी अस्पताल में भेजा गया। जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

3 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

3 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

4 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

4 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago