Samastipur

समस्तीपुर: शादी के नौवें दिन अपनी प्रेमिका को उठा ले गया प्रेमी, ढूंढ रहा आहत पति, मां ने कराया मामला दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता अपनी शादी के महज नौ दिन बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और यह चर्चा का विषय बनी हुई है। लड़की की मां ने इस मामले में स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें उसने अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है और कहा है कि उसे हथियार के बल पर अगवा किया गया है। इधर पति भी परेशान चल रहा है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता की मां ने अपनी बेटी की शादी हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन नौवें दिन ही उनकी बेटी रहस्यमय तरीके से घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन और पूछताछ के बाद परिवार को पता चला कि उनकी बेटी को कुछ नामजद व्यक्तियों ने अपने जाल में फंसाकर पिस्तौल की नोंक पर अगवा कर लिया है।

जब पीड़िता के परिवार ने आरोपियों से संपर्क साधा, तो उन्होंने कथित तौर पर कहा कि चूंकि लड़की की शादी उनसे नहीं हुई, इसलिए वे उसे अपने साथ ले आए हैं और जो कुछ भी करना है, कर लें। इस बयान से परिवार की चिंता और बढ़ गई है। प्राथमिकी में यह भी उल्लेख किया गया है कि लड़की अपने साथ आठ आना भर का मंगलसूत्र, चांदी की पायल और सोने की नाक की बाली जैसे जेवरात भी ले गई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का पीड़िता के गांव में पहले से आना-जाना था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

5 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

8 घंटे ago