Bihar

BPSC पेपर लीक में जेल जा चुके डीएसपी रंजीत रजक नौकरी पर लौटेंगे, निलंबन रद्द हुआ

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के पेपर लीक के आरोपी डीएसपी रंजीत कुमार रजक को बड़ी राहत मिली है। इस मामले में जेल जा चुके रंजीत रजक का निलंबन गृह विभाग ने रद्द कर दिया है।

विभाग ने डीएसपी को निलंबन से मुक्त करते हुए उन्हें बिहार पुलिस मुख्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। हालांकि, रंजीत कुमार रजक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलती रहेगी।

गृह विभाग के अनुसार विभागीय कार्यवाही के समापन के बाद इनके निलंबन अवधि के संबंध में अनुशासनिक प्राधिकार द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा। साल 2022 में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14 के डीएसपी रहते रंजीत कुमार रजक पर बीपीएससी पेपर लीक में संलिप्तता के आरोप लगे थे। इस मामले में आर्थिक अपराध थाना में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद जुलाई 2022 में उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। मार्च, 2023 से रंजीत के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही है।

बता दें कि 8 मई 2022 को BPSC 67वीं परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा शुरू होने से पहले ही उसका पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग की जांच कमिटी ने पेपर लीक को सही पाया और परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। बाद में सितंबर 2022 में दोबारा यह परीक्षा आयोजित की गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

59 मिनट ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

2 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

11 घंटे ago