समस्तीपुर :- कारखाना स्टोर में वर्ष 2025 के प्रथम पीएनएम बैठक का आयोजन किया गया था जिसकी अध्यक्षता सीडब्लूएम ने किया था। इस बैठक में ईसीआरईयू संगठन के कारखाना स्टोर शाखा के शाखा सचिव चंद्र प्रकाश के नेतृत्व मे संगठन के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया और कारखाना, स्टोर डिपो, विधुत विभाग व लेखा विभाग से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओ को संबधित शाखा अधिकारीयों के समक्ष रखा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीडब्लूएम ने सभी मुद्दों पर परिचर्चा करते हुए त्वरित निष्पादन कराने का आश्वासन दिया है और उन्होंने यह भी बताया की आज से पूर्व जो भी पीएनएम हुआ था इस तरह का मुद्दा हर विभाग से आता ही नही था। ईसीआरईयू ने समस्याओ को पटल पर रखा है।
संगठन की तरफ से पीएनएम में भाग लेने वाले पदाधिकारी शाखा अध्यक्ष फुलेन्द्र पासवान, कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द कुमार, कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, सयुंक्त सचिव लक्ष्मण कुमार व संतोष निराला, संगठन सचिव विपिन कुमार व अंजीत राय संयुक्त सचिव मोख्तर आलम व कार्यकारिणी सदस्य जीतेन्द्र व मोहन उपस्थित रहे।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…