Samastipur

पूसा में दाह-संस्कार को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़े, पुलिस ने कराया शांत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा : वैनी थाना क्षेत्र के महमदपुर कोआरी गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच तनाव हो गया। एक पक्ष खाली पड़ी जमीन को शमशान बता रहा था। वहीं दूसरा पक्ष उसे निजी जमीन बताकर शव के दाह संस्कार का विरोध कर रहा था। बताया गया है कि मंगलवार को छह साल के बच्चे की बीमारी से मौत हो गई थी। वह अर्जुन सहनी का बेटा था। अर्जुन सहनी और टोले के लोग शव लेकर गांव के शमशान घाट पहुंचे। वहां दाह संस्कार की तैयारी चल रही थी। तभी गांव के मो. अनवर अपने साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने जमीन को निजी बताते हुए दाह संस्कार से मना कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दोनों पक्षों से हजारों की भीड़ जमा हो गई। दोपहर से शाम तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

सूचना पर पुसा बीडीओ रविश कुमार रवि, सीओ पल्लवी, वैनी थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव, ताजपुर इंस्पेक्टर संदीप कुमार समेत कई अधिकारी पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में शव का दाह संस्कार कराया गया। सीओ पल्लवी ने लोगों से अपील की कि जमीन की मापी कराकर और कागजात की जांच कराई जाएगी। इसके बाद लोग शांत हो गए। थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने दोनों पक्षों से एक-एक युवक को हिरासत में लिया। इससे भीड़ तितर-बितर हो गई।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

2 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

6 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

17 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

17 घंटे ago