Samastipur

पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त करने व सड़क जाम करने को लेकर मुफस्सिल पुलिस करेगी प्राथमिकी दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड में इन्कम टैक्स कार्यालय के नजदीक शनिवार की दोपहर पुलिस लिखे एक चार चक्के वाहन से टैंपू में आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस घटना में टैंपू चालक समेत तीन लोग जख्मी हो गये जिसे पुलिस कर्मी व स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसापुर निवासी टैंपू चालक रोहित कुमार, खगड़िया के मानसिंह कुटिया निवासी मिथुन कुमार व एक महिला कौनेला मकदमपुर निवासी प्रमीला देवी के रूप में की गई है।

इस दौरान पुलिस लिखा वाहन वहां से निकल गया। तभी पीछे से आ रहे नगर थाने की एक जीप को स्थानीय लोगों ने घेर लिया व उसपर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जीप में सवार पुलिस जवानों ने भागकर जान बचायी। इस दौरान आक्रोशित भीड़ के द्वारा नगर थाने की पुलिस जीप को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया व बांस-बल्ला लगा सड़क जाम कर दिया व आगजनी शुरू कर दी।

सूचना पर पहुंचे मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह व नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने आक्रोशित लोगों के भीड़ को समझा- बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। पुलिस के द्वारा क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर थाने लाया गया है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि सड़क जाम करने व पुलिस जीप को क्षतिग्रस्त करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

2 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

3 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

6 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

8 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

18 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

22 घंटे ago