समस्तीपुर/पटोरी :- पटोरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय का बुधवार को एसपी अशोक मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीपीपीओ कार्यालय के साथ-साथ अनुमंडलाधिन थानों के कांडों से संबंधित आवश्यक कागजातों की जांच की। साथ ही गोपनीय शाखा की फाइलों के रख-रखाव व निष्पादित फाइलों का गहन निरीक्षण किया। इसके अलावा कांडों के तत्वरित निष्पादन व अनुसंधान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया।
करीब घंटे भर तक फाइलों का गहन अध्ययन कर अलग-अलग थानों के गंभीर मामलों के संबंध में आदेश दिया। इसके उपरांत एसपी ने सीमावर्ती क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति व अपराध के नेचर के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान एसडीपीओ बीके मेधावी ने लंबित कांडों के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया।
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…