समस्तीपुर : सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 31 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है उनमें संयुक्त सचिव एवं समकक्ष स्तर, अपर समाहर्ता एवं समकक्ष, उप सचिव एवं समकक्ष स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। उनमें समस्तीपुर सदर में डीसीएलआर बनाकर ऋषव राज को भेजा गया है। फिलहाल वह अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भागलपुर सदर के रूप में तैनात थे। ऋषव राज इससे पहले समस्तीपुर जिले में जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला उपसमाहर्ता नजारत, स्थापना व ओएसडी के प्रभार में भी रह चुके हैं। वहीं दलसिंहसराय डीसीएलआर के रूप में प्रशांत रमानिया को भेजा गया है। फिलहाल वह वैशाली में वरिय उपसमाहर्ता के रूप में तैनात थे। इसके अलावे शाहपुर पटोरी डीसीएलआर के रूप में रोहित कुमार को भेजा गया है। इससे पहले वह वरिय उप समाहर्ता के रूप में मुजफ्फरपुर में पोस्टेड थे।
वहीं समस्तीपुर में वरिय उप समाहर्ता के रूप में तैनात स्नेहा कुमारी को मुजफ्फरपुर पश्चिम का डीसीएलआर बनाया गया है। इसके अलावे समस्तीपुर सदर अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नलिनी कुमारी को सिवान सदर का डीसीएलआर बनाया गया है।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…