Samastipur

समस्तीपुर में प्रधान शिक्षक पदस्थापन के लिए संघर्ष मोर्चा का गठित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के पटेल मैदान के समीप स्थित एक निजी होटल में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधान शिक्षक भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों की एक बैठक सोमवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मो. फरहाद ने की वहीं संचालन धीरेंद्र कुमार धीरज ने किया। प्रधान शिक्षकों को संबोधित करते हुए सोनू कुमार कहा पदस्थापन में देरी होने से शिक्षकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है इसलिए अविलंब बहाली की प्रक्रिया पूर्ण होना चाहिए।

वहीं शिक्षक नेता बलवंत कुमार सिंह ने शीघ्र बहाली के लिए हर स्तर पर प्रयास करने का संकल्प दोहराया। धर्मवीर कुमार ने कहा कि कुमार मितेंदु के द्वारा पटना उच्च न्यायालय में दायर आईए में मजबूती प्रदान किया जाए वहीं वाद को त्वरित मेंशनिग कर सुनवाई करते हुए हाल ही सर्वोच्च न्यायालय में एएनएम से जुड़े आदेश को जोड़कर शीघ्र बहाली की बात कहीं।

अन्य वक्ताओं में रवि रौशन कुमार, पंकज वर्मा, टुनटुन कुमार, सुभाष कुमार, श्याम बाबू, मनोरंजन कुमार, शिवम कुमार, रूदल कुमार, रामकिशोर कुमार, उत्तम कुमार, विलमेश कर्ण, तनवीर आलम, बालेश्वर पासवान, सतानंद चौधरी, मनीष कुमार, ताहिर फैजी, राजाराम सिंह, रामबाबू सिंह, आरिफ हुसैन आदि ने भी अतिशीघ्र पदस्थापन करने पर जोर देते हुए सरकार को इस मामले में पहल करनी चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

21 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

24 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

1 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

2 दिन ago