Samastipur

नासा के हॉल ऑफ फेम में शामिल रामजी राज से रूबरू हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियाँ सूर्यकंठ के बच्चे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- हाल ही में नासा की वेबसाइट में खामियां ढूंढने के लिए चर्चित तथा नासा के हॉल ऑफ फेम में शामिल समस्तीपुर के रामजी राज से उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियाँ सूर्यकंठ के बच्चे रूबरू हुए। साइबर एक्सपर्ट रामजी राज ने विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप मन में ठान लें, तो कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है। उन्होंने अपने द्वारा किए गए कार्य के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बच्चों को साइबर सावधानियां के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा खोजी गई खामियों को दूर करके नासा अपने वेबसाइट को और अधिक उन्नत कर सकेगा।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार ने रामजी राज को माला तथा अंगवस्त्र से सम्मानित किया। एचएम सौरभ कुमार ने कहा कि रामजी राज की यह उपलब्धि छोटे शहरों के युवाओं के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। कम संसाधन के बावजूद रामजी राज ने अपने प्रयास को निरंतर जारी रखा, जिससे उन्हें यह मुकाम हासिल हो सका है।

बताते चलें कि माध्यमिक स्तर की शिक्षा के दौरान रामजी राज विद्यालय के प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार के शिष्य भी रहे हैं। अपनी इस बड़ी उपलब्धि के उपरांत अपने गुरु का आशीर्वाद लेने वे उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियाँ सूर्यकंठ पहुँचे थे। विद्यालय की ओर से शिक्षिका नीतू राय ने रामजी राज की माता एवं चर्चित समाजसेविका लीना श्रीवास्तव को सजग माता सम्मान से भी सम्मानित किया।

सभा को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं समाजसेवी सरोज कुमार सिंहा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संयोजन बाल संसद की प्रधानमंत्री पी दिव्यांशी ने जबकि संचालन नीतू राय ने किया। मौके पर संगीता कुमारी, सुषमा सुरेंद्र, कुमारी प्रतिभा, फरहत परवीन, वंदना आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

3 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

4 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

4 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago