समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाने में पदस्थापित एक महिला सिपाही के बैंक खाते से साइबर अपराधियों द्वारा 78 हजार रुपए के गायब किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में महिला सिपाही सोनम पाठक के लिखित बयान पर सोमवार को थाना कांड के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
प्राथमिकी में कहा गया है कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा में उनका बैंक खाता है। सोमवार को उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके बैंक खाते से दो बार में क्रमशः 50 हजार एवं 28 हजार, कुल 78 हजार की निकासी हो गई है। जांच करने पर पता चला कि महेंद्र नाम के एक व्यक्ति के खाता 11880110 118351 पर राशि को ट्रांसफर किया गया है। पीड़ित महिला सिपाही ने प्राथमिकी में स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह साइबर ठगी की शिकार हो चुकी हैं।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…