Samastipur

मुसरीघरारी में फ्लिपकार्ट ग्रॉसरी से चोरी किए गए रुपये के साथ एक गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- मुसरीघरारी पुलिस ने शुक्रवार को फ्लिपकार्ट ग्रॉसरी में चोरी किए गए रुपये के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलोथ वार्ड 44 निवासी गौतम कुमार झा के रूप में हुई। विदित हो कि 14 मई 2025 की रात्रि मुसरीघरारी थाना अंतर्गत ग्राम हरपुर एलौथ स्टेट फ्लिपकार्ट ग्रॉसरी दुकान में भिंडी लेटर तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा करीब 3 लाख 62 हजार 1 सौ 78 रुपए की चोरी कर ली गई थी।

जिसको लेकर मैनेजर अमित कुमार के आवेदन के आधार पर मुसरीघरारी थाना में केस दर्ज कराई थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर द्वारा थाना अध्यक्ष मुसरीघरारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। थाना अध्यक्ष मुसरीघरारी एवं उनकी टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति गौतम कुमार झा को थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलोथ से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

पूछताछ के क्रम में अभियुक्त गौतम कुमार झा द्वारा घटना में अपनी संलिप्त स्वीकार कर ली। अभियुक्त गौतम कुमार झा के निशान देही के आधार पर चोरी किए गए रुपए में से 1 लाख 77 हजार 4 रुपये एवं घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहने हुए कपड़े को भी बरामद किया गया है। मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में आए साक्ष्यों के आधार पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

8 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

9 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

10 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

14 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

21 घंटे ago