Samastipur

लूटकांड मामले के मास्टर माइंड बाॅबी को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही वरुणा पुल के समीप से लूटी गई पल्सर 220 बाइक को बरामद करते हुए पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश किया है। इस तरह इस घटना में शामिल बदमाशों की पहचान करते हुए पुलिस ने सभी बदमाशों को गिरफ्तार किया। कई लूट और छिनतई के मामले का खुलासा हो गया है। इस बाबत अनुमंडल कार्यालय में डीएसपी बीके मेधावी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

घटना के बारे में बताया गया कि करीब 20 दिन पहले जोरपुरा के एक युवक से पल्सर 220 बाइक की लूट हुई थी। इसी दिन मोहिउद्दीननगर में सीएसपी लूट और विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना को भदैया पंचायत के दिनेश चौधरी के बेटे बॉबी कुमार के गुर्गे ने घटना को अंजाम दिया था।

बताया जाता है कि इस घटना में करीब आधा दर्जन से ज्यादा अपराधी शामिल थे। पांच बदमाशों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल करते हुए उसके ननिहाल से बाइक भी बरामद कर लिया है। इस तरह घटना के मास्टर माइंड बॉबी कुमार को गिरफ्तार करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। मौके पर हलई थाना अध्यक्ष राहुल कुमार, पटोरी थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार समेत कई अन्य मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

10 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

14 घंटे ago