Bihar

बिहार: शराब तस्करों का पीछा कर रही उत्पाद विभाग की गाड़ी पलटी, होमगार्ड की मौत; ASI समेत चार जख्मी

बिहार के भोजपुर जिले में शनिवार को शराब तस्करों का पीछा कर रही जगदीशपुर उत्पाद थाने की बोलेरो गाड़ी पलट गयी। उसमें होमगार्ड के एक जवान की मौत हो गई, जबकि एएसआई समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को पटना रेफर कर दिया गया है। हादसे में उत्पाद विभाग की बोलेरो गाड़ी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। मृतक और घायल सभी जगदीशपुर उत्पाद थाने में पोस्टेड थे।

हादसा शनिवार की शाम गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कटेया रोड में पहरी बाबा ब्रह्मस्थान के समीप हुआ। मृत होमगार्ड जवान खवासपुर थाना क्षेत्र के हरि के टोला गांव निवासी त्रिलोकी नाथ यादव के 35 वर्षीय पुत्र संजय कुमार यादव थे।

घायलों में अरवल जिला के अरवल थाना क्षेत्र के मोठा गांव निवासी एएसआई मो.जमील अख्तर, बिहिया थाना क्षेत्र के समरदह गांव निवासी होमगार्ड के जवान धर्मेंद्र पासवान, शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी सुशील कुमार यादव और जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हिनगंज गांव निवासी विकास कुमार शामिल हैं। इधर, हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी और चीख-पुकार मच गयी।

सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण एवं डायल 112 की टीम पहुंची और सभी को बोलेरो से निकला गया। तबतक गजराजगंज ओपी इंचार्ज हरि प्रसाद शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल ले जाया गया। जगदीशपुर उत्पाद थाने सहित उत्पाद विभाग के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। मृत जवान और घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

1 घंटा ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

23 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

1 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

1 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago