Samastipur

सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर किया पति के दीर्घायु होने की कामना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले भर में सोमवार को हर्षोल्लास के साथ वट सावित्री व्रत मनायी गई। इस दौरान पति के दीर्घायु और सलामती की कामना करते हुए महिलाओं ने श्रद्धा के साथ वट सावित्री की पूजा-अर्चना किया। इस दौरान महिलाएं पूरा श्रृंगार कर पुराने बरगद के पेड़ के नीचे इकट्ठा हुईं और वट वृक्ष में कच्चा धागा लपेट कर पति के दीर्घायु की कामना किया। साथ ही पेड़ की जड़ में खीरा, खरबूजा, लीची, आम, मिठाई आदि अर्पित करते हुए पूजा-अर्चना करते हुए घर की सुख समृद्धि की कामना भी की। साथ ही दिन-भर का उपवास भी रखा। इसे लेकर क्षेत्र में सुबह से ही वट वृक्ष के पास चहल पहल दिखाई दिया। जगह-जगह महिलाएं वट वृक्ष के नीचे पूजन करती व वट वृक्ष के फेड़े लगाती दिखी।

वट वृक्ष पर पूजन करने पहुंची अनुराधा राजपूत, सुशीला सिंह, शबनम सिंह, रंजीता सिंह, सुमन कुमारी सिंह, ललिता कुमारी, ऋचा कुमारी, निधि जायसवाल, स्वीटी कुमारी, शालिनी कुमारी, रानी कुमारी, दीपासुधा, स्नेहा, दीपशिखा सहित दर्जनों महिलाओं ने बताया कि बट सावित्री पूजन सुहागिन महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। महिलाएं सुहागिन के सभी श्रृंगार करने के साथ ही वटवृक्ष की पूजा करती है तथा कथा सुनती है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

5 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

6 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

7 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

7 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

8 घंटे ago