Samastipur

25 हजार के इनामी सुपारी किलर को STF ने दलसिंहसराय से दबोचा, ह’त्या व ड’कैती मामले में चल रहा था फरार 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : बिहार एसटीएफ की टीम ने कारवाई करते हुए 25 हजार के एक इनामी सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा पंचायत के पिपरपांती गांव के श्याम पासवान के पुत्र मिथिलेश पासवान उर्फ सोनू पासवान के रूप में की गई है। वह दलसिंहसराय में 18 अक्टूबर 2023 को हुए पोल्ट्री फार्म व्यवसायी प्रेम कुमार सिंह उर्फ जीवछ सिंह हत्याकांड मामले में अब तक फरार चल रहा था और उस पर बिहार पुलिस ने 25 हजार के इनाम की भी घोषणा कर रखी थी।

प्रेम कुमार सिंह के हत्याकांड का मुख्य सरगना मिथिलेश पासवान ही था। उसने 5 लाख रुपए में पोल्ट्री फार्म व्यवसायी के हत्या का सुपारी लिया था। इस मामले में पहले ही विक्रम कुमार, गोपाल चौधरी और बीरबल कुमार की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तारी के बाद बीरबल ने पूछताछ के दौरान बताया था कि केवटा पंचायत के पीपरपाती गांव का मिथिलेश पासवान उर्फ सोनू पासवान इस हत्या में 5 लाख रुपए में सुपारी लिया था।

मिथिलेश ने काम होने पर पांच लाख रुपए देने की बात बताया था। मिथिलेश ने हत्या के लिए बीरबल, गोपाल और विक्रम को दो हथियार उपलब्ध कराया था। बताते चलें की मिथिलेश पासवान पर समस्तीपुर के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी एवं डकैती के दर्जनों मामले दर्ज थे, जिसमें वह वांछित चल रहा था। वह सुपारी लेकर हत्या की घटना को भी अंजाम देता था। एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार उसकी गिरफ्तारी दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से ही की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

4 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

5 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

5 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

14 घंटे ago