Samastipur

दलसिंहसराय में दो व्यवसायी भाईयों को गोली मारकर भाग रहे दो बदमाशों का मॉ’ब लिं’चिंग, भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से आ रही है जहां सरदारगंज चौक – विद्यापतिनगर मार्ग स्थित आनंद स्टोर में लूटपाट के दौरान बदमाशोंं ने दो व्यवसाई भाई को गोली मार कर जख्मी कर दिया। इस दौरान भाग रहे दो बदमाशोंं को लोगों ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। जबकि बाइक सवार एक अन्य बदमाश फरार हो गया। बताया गया है कि रविवार की देर शाम करीब 7.30 से 8 बजे के बीच की यह घटना है। इधर गोली लगने से जख्मी व्यवसायियों की पहचान दलसिंहसराय शहर के ही गोला पट्टी निवासी अर्जुन साह के पुत्र अभिषेक आनंद और उसके छोटे भाई अनुराग आनंद के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक आनंद को सीने के नीचे गोली लगी है, जबकि अनुराग के दाहिने जांघ में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इधर दोनों जख्मी के परिजन बेहतर उपचार के लिए उसे बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में ले गये है। इधर घटना के बाद घटना स्थल पर लोगो की भीड़ जुट गयी। जानकारी मिलने पर एसपी अशोक मिश्रा जी घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों बदमाशों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा मामले की जांच में जुट गये है। इधर खबर लिखे जाने तक बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी थी।

इधर घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि शाम के करीब साढ़े सात बजे एक बाइक पर तीन की संख्या में आए बदमाशों में से दो बदमाश दुकान के अंदर घुसे और हथियार के बल पर लूटपाट करने लगे। इस दौरान दुकान में मौजूद ग्राहकों से भी मारपीट की गई। लूटपाट के दौरान जब दोनों व्यवसाय बंधुओं ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने दोनों भाई पर गोली चला दी और वहां से भागने लगे।

इस दौरान बदमाशोंं ने कई राउंड फायरिंग भी की। हालांकि दुकान के स्टाफ और आसपास के लोगों ने दो बदमाशों को हिम्मत दिखाकर पकड़ लिया और बंधक बना लिया। घटना की सूचना पर जुटे सैकड़ों लोगों ने पकड़े गये दोनों बदमाशों की जमकर पिटा कर दी जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही गई। इधर घटना स्थल से पुलिस ने एक जिंदा गोली के साथ कुछ खोखा भी बरामद किया है। इधर पुलिस भीड़ को तितर-बितर कर घटनास्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। घटनास्थल पर दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक शर्मा के अलावे कई थानों की पुलिस पहुंची हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

2 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

12 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

13 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

16 घंटे ago